जब महीनों बाद मिले दो बिछड़े यार....यहां देखे यह हसींन नज़ारा

नई दिल्ली। आपने इंसानों और जानवरों की दोस्ती का किस्सा तो जरूर सुना होगा। जी हां इंसान और जानवरों की दोस्ती शायद इंसानों से इंसानों की दोस्ती से भी बढ़कर होती है। ऐसा ही एक हसीन नजारा देखने को मिला आरिफ और सारस की दोस्ती का जब आरिफ महीनों बाद अपने दोस्त सारस से मिलने पहुंचा तो उसे देखकर सारस खुशी से झुम उठा।
आरिफ और सारस की दोस्ती और फिर बिछड़ने की कहानी किसी से छुपी नहीं है। दरअसल जामो ब्लॉक के मंडखा निवासरी आरिफ की सारस से दोस्ती 2022 में हुई थी। आरिफ जहां भी जाते थे, सारस को अपने ही साथ ही ले जाते थे। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई लेकिन उसके बाद वे प्रशासन की नजर में आ गए और उनकी दोस्ती को जैसे ग्रहण लग गई। और आरिफ को सारस से अलग होना पड़ा। कहा जाता है कि जब सारस को आरिफ से अलग कर चिड़ियाघर लाया गया था तब कई दिनों तक सारस ने खाना- पीना बंद कर दिया।
#कानपुर: चेहरे पर मास्क लगाकर अपने दोस्त सारस से मिलने चुपचाप चिड़ियाघर पहुंचा #आरिफ़, मास्क उतारते ही #सारस ने पहचाना और पंख फ़ैलाकर ख़ुशी से नाचने लगा, आरिफ़ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो। pic.twitter.com/2elkzHUt5Y
— Samachar Today (@samachartodaytv) July 14, 2023
लेकिन एक बार फिर से आरिफ अपने दोस्त सारस से मिलने कानपुर के चिड़ियाघर पहुंचे लेकिन उन्होंने इसकी खबर जू प्रशासन को नहीं दी और चुप चाप टिकट लेकर भीड़ के बीच बाकी लोगों की तरह कानपुर के चिड़ियाघर में अपने दोस्त सारस से मिले। जब वे सारस से मिले तब उन्होंने अपने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था लेकिन जैसे ही आरिफ ने चेहरे से मास्क उतारा, सारस खुशी से उछलने और इधर उधर भागने लगा। यह पूरी घटना आरिफ ने कैमरे में कैद की और अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया। इसकी जानकारी जब जू प्रशासन को सोशल मीडिया से हुई तो उन्होंने भी सीसीटीवी खंगाले जिसमे आरिफ के आने की पुष्टि हुई।
अपने दोस्त सारस से मिलने के बाद आरिफ की खुशी का ठिकाना नही रहा लेकिन साथ ही वह चिंतित भी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में आरिफ ने साफतौर पर कहा कि सारस काफी दुबला हो गया है। वो बाड़े में काफी परेशान रहता है। उनका कहना है कि सारस जैसे पहले खुले में रहता था। उसे उसी हाल में छोड़ दिया जाए, भले उसे न सौंपा जाए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।