कैबिनेट मंत्री की हत्या का षड्यंत्र रचने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों ने हल्द्वानी  जेल में रची थी हत्या की साजिश

 
aarope arrested

 

  • रिपोर्टः तनवीर अंसारी

सितारगंज। प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब वे मंत्रियों की भी सुपारी लेने लगे हैं। सितारगंज विधानसभा से विधायक और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश रचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सितारगंज पुलिस ने मंत्री की हत्या की साजिश रचने का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को मान्य न्यायालय में पेश कर दिया है।

दरअसल.. उधम सिंह नगर में विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे द्वारा कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जीवन को क्षति पहुंचाने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए 4 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई थी। वही सितारगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। साथ ही पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी जेल में बैठकर आरोपियों ने कैबिनेट मंत्री की हत्या की योजना बनाई थीं।

दरअसल सिडकुल इलाके में सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में हीरा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, और सितारगंज पुलिस ने हीरा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जहां से वो 13 अप्रैल को हल्द्वानी जेल चला गया था। हीरा सिंह अपनी गिरफ्तारी और खनन का कारोबार बंद होने के लिए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को जिम्मेदार मानता था। जेल में बंद हीरा की मुलाकात बहेड़ी निवासी सतनाम सिंह से हुई इसके बाद दोनों ने कैबिनेट मंत्री को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रचा। जमानत पर छूटने के बाद अपने प्लान के अनुसार हीरा सिंह ने सतनाम सिंह के परिचित सितारगंज निवासी हरभजन सिंह से मुलाकात की जिसने हीरा सिंह को किच्छा निवासी तांत्रिक मोहम्मद अजीज उर्फ गुड्डू से मिलवाया। हीरा सिंह ने कैबिनेट मंत्री को बस में करने या रास्ते से हटाने के लिए तांत्रिक को एडवांस के तौर पर साढ़े पांच लाख रुपए भी दिए थे।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने षड्यंत्र को अंजाम देने के लिए मंत्री के घर की रेकी भी की थी। हीरा सिंह 3 दिन पहले एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ सौरव बहुगुणा के घर पर पहुंचा था और मंत्री से रोजगार संबंधी वार्ता भी की थी। वहीं चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।