रामनगर समेत 6 शहरों को मिलेगा सफाई का इनाम, टॉप थ्री पर उत्तराखंड का नाम
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक अक्टूबर को चुने गए निकायों को करेंगी सम्मानित

- रिपोर्टः अबुबकर मकरानी
नैनीताल। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार उत्तराखंड के 6 निकायों को पुरस्कार दिया जाएगा। स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग एक अक्टूबर को जारी होगी। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू एक अक्टूबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में अलग श्रेणी में श्रेष्ठ स्थानों के लिए चुने गए निकायों को सम्मानित करेंगी।
खास बात यह है कि इसके लिए डोईवाला, लंढौर कैंट, नरेंद्र नगर, रामनगर, देहरादून नगर निगम और हरिद्वार नगर निगम का चयन हुआ है। बेस्ट निकायों में उत्तराखंड के 6 निकायों का चुना जाना गौरव की बात है। रामनगर का नाम इस लिस्ट में होने से नैनीताल जनपद का नाम भी रौशन हुआ है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल एक अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से यह सम्मान ग्रहण करेंगे।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी और बताया कि चयनित निकायों का आकलन ओडीएफ, गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग, साल भर में किए गए डॉक्यूमेंटेशन, स्वच्छता विशेषज्ञों के आधार और लोगों की प्रतिक्रिया के हिसाब से किया है। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में देशभर के लगभग 18 और कुछ केंद्र शासित प्रदेश में 100 से कम निकायों की संख्या है। इसमें देवभूमि ने टॉप तीन में स्थान पाया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।