सितारगंज में मनाया गया कैबिनेट मंत्री का जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने काटा केक
सभासद रवि रस्तोगी ने जरूरतमंदों को वितरित किए कंबल

- रिपोर्टः तनवीर अंसारी
सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी धूमधाम और अनोखे अंदाज में मनाया गया। इस दौरान रविवार को जरुरतमंद बुजुर्गों को कंबल भी वितरित किए गए।
दरअसल.. वार्ड नंबर 5 स्थित टीचर कॉलोनी में कंबल वितरण का कार्यक्रम सभासद रवि रस्तोगी द्वारा किया गया। जिसमें सर्वप्रथम उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री एवम क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा की लंबी उम्र की कामना करते हुए केक काटा गया। मंत्री प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे के साथ बीजेपी के पदाधिकारियों समस्त शिक्षको ने कॉलोनी परिसर में सार्वजनिक रूप से केक काटा। जिसके बाद जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं सभासद रवि रस्तोगी ने कहा कि सेवा कैसे की जाती है। ये वे हमेशा कैबिनेट मंत्री बहुगुणा से सीखते है।
रवि रस्तोगी ने कहा कि गरीब जनमानस के लिए मंत्री बहुगुणा मसीहा के रुप में कार्य कर रहे। विधायक समाज के सच्चे हितैशी हैं। सभासद ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे सभी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी को नजदीक से देखा है और वे भली-भांति उस परिस्थिति को समझते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।