CM धामी ने अजेंद्र अजय को जोशीमठ के लिए दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

अजेंद्र अजय रोजाना मुख्यमंत्री को देंगे रिपोर्ट

 
UTTARAKHAND

उत्तराखंड। चमोली जिले के जोशीमठ भू-धंसाव के बाद सरकार की ओर चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास संबंधी कार्यों की बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय रोजाना मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देंगे। जोशीमठ में उन्हें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष प्रतिनिधि नामित किया गया।

दरअसल बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की। उन्होंने जोशीमठ में भूधंसाव क्षेत्र में प्रभावितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 5 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। ये धनराशि बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष किशोर पंवार के एक माह के वेतन और अधिकारियों एवं कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से दी गई।

मुख्यमंत्री द्वारा अध्यक्ष से ये भी अपेक्षा की गई है कि वे समय-समय पर उस प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शासन एवं प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जोशीमठ में चल रहे विभिन्न राहत कार्यों के सम्बन्ध में प्रत्येक दिवस मुख्यमंत्री के कैम्प कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत कराएंगे। इसके लिए अध्यक्ष को किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ता देय नहीं होगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।