उत्तराखंडः पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी ठिठुरन, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी.
29 से 30 तक है बर्फबारी के आसार...

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन और बढ़ गई है। वही, मैदानी इलाकों में कोहरा है, तो पहाड़ में पाला परेशानी बढ़ा रहा है। 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट हुई है। गुरुवार को राजधानी देहरादून भी रात के समय कोहरे के आगोश में नजर आई। वहीं, शुक्रवार सुबह होते ही कई शहरों में कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को वाहनों के आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहा। लेकिन आने वाले 2 दिनों में प्रदेश में फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।
बता दे कि व्यास घाटी में पिछले 3 दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इस कारण यहां का तापमान माइनस आठ डिग्री पहुंच गया है। उधर, लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सुरक्षा एजेंसियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सीमा की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी और एसएसबी जवान कालापानी, नाभीढांग समेत कई अन्य अग्रिम पोस्टों में लगातार गश्त कर रहे हैं।...
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।