उत्तराखंड में बड़ा फेरबदलः गृह विभाग में हुआ महिलाओं का दबदबा
निवेदिता कुकरेती को दिया गया अपर सचिव का पद

उत्तराखंड के गृह विभाग में अब महिलाओं का दबदबा हो गया है। अपर मुख्य सचिव, विशेष सचिव के बाद अब अपर सचिव के पद पर शासन ने निवेदिता कुकरेती को तैनात कर दिया है। शुक्रवार को पांच अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया।
गृह विभाग के अहम पदों पर महिला अधिकारियों का दबदबा हो गया है। अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी, विशेष गृह सचिव रिद्धिम अग्रवाल के बाद अब अपर सचिव के पद पर निवेदिता कुकरेती को तैनात कर दिया गया है।
इसके अलावा आईटीडीए की जिम्मेदारी अब अमित सिन्हा से लेकर IAS नितिका खंडेलवाल को सौंपी गई है। अमित सिन्हा निदेशक विजिलेंस के पद पर सेवाएं देते रहेंगे। वहीं, अपर सचिव शहरी विकास हरक सिंह रावत को स्टाफ ऑफिसर अध्यक्ष राजस्व परिषद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
श्याम सिंह राणा को इस जिम्मेदारी से हटाकर अब केवल स्मार्ट सिटी एडिशनल सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। अपर सचिव कर्मेंद्र सिंह की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।