क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का भीषण एक्सीडेंट, देहरादून के एक अस्पताल में चल रहा ईलाज

देहरादून। भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का आज भीषण एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड से दिल्ली जाते समय अपनी कार के डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लगने से वे घायल हो गए हैं। पंत अपनी बीएमडब्ल्यू कार से उत्तराखंड से दिल्ली आ रहे थे। तभी रुड़की के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वे खतरे से बाहर हैं। दुर्घटना के तुरंत बाद उन्हें रुड़की एक स्थानीय अस्पताल में शिफ्ट किया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून रेफर किया गया है।
खबरो के मुताबिक खराब मौसम और कोहरे की कारण कार डिवाइडर से टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डिवाइडर से टकराते ही कार में आग लग गई और कार के परखच्चे उड़ गए। पंत के माथे और टांगों में काफी चोटें आईं हैं। वे पूरी तरह से डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रुड़की बॉर्डर के पास क्रिकेटर ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ। दुर्घटना में उनकी कार में आगल लग गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/yrqGQXbiDC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हर संभव सहायता की बात कही
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों से इस घटना की जानकारी ली है और इस क्रिकेटर के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके इलाज का सारा खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया। उन्हे आगे के इलाज के लिए देहरादून ले जाया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कोलकाता pic.twitter.com/TBgpMO5XJ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2022
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।