उत्तराखंड में उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को किया जाएगा सम्मानित, राज्यपाल देंगे पदक

देहरादून। उत्तराखण्ड शासन ने गणतंत्र दिवस-2023 के अवसर पर सेवा के आधार पर एवं विशिष्ट कार्य के लिए निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है। पुलिस मुख्यालय ने इसे लेकर सूची जारी कर दी है।
इन पुलिस कर्मचारियों को किया जाएगा सम्मानित
1.दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून।
2.आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड।
3.देवेन्द्र पींचा, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत।
सराहनीय सेवा के लिए(सेवा के आधार पर) ‘श्री राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक’
4. राकेश चन्द्र देवली, अपर पुलिस अधीक्षक, मा0 मुख्यमंत्री सुरक्षा उत्तराखण्ड।
विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह
5. अरुणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी, उत्तराखण्ड।
सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिंह
6. बसन्त बल्लभ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पिथौरागढ़।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।