सितारगंज पुलिस ने स्टोन क्रेशर तिराहे पर चलाया चेकिंग अभियान
डेढ़ किलो चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

- रिपोर्टः तनवीर अंसारी
सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में पुलिस ने लगभग डेढ़ किलो चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी चरस की खेप को उत्तर प्रदेश से लाता था और अपनी दुकान में रखकर लोगों को बेचा करता था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की कल देर शाम सितारगंज पुलिस ग्राम बरुवाबाग को जाने वाले स्टोन क्रेशर तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाए हुई थी। तभी वहीं एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने युवक की तलाशी की। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से डेढ़ किलो चरस बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विद्यारामपाल निवासी बरुवाबाग कोतवाली सितारगंज बताया। आरोपी ने बताया की वो चरस की खेप को यूपी के जिले पीलीभीत से ले जाकर सितारगंज में सप्लाई करता था। आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश करने जा रही है। पकड़ी गई चरस की खेप की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2 लाख रुपए बताई जा रही है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।