उधमसिंह नगरः लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए बनी आफत, धान की फसल बर्बाद
धान की फसल नष्ट होने से बर्बादी की कगार पर पहुंचे किसान

- रिपोर्टः तनवीर अंसारी
उत्तराखंड। कई जनपदों में तीन दिन से लगातर हो रही बारिश से जहां आमजन अस्तव्यस्त है तो वहीं बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं। लगातार हो रही बारिश से किसानों की धान की फ़सल बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। उधम सिंह नगर में किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। एक और किसान कर्ज के तले दबा हुआ है तो इस बारिश ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है।
बारिश का कहर एक बार फिर किसानों पर आफत बनकर टूट रहा है। इस बार किसानों की खड़ी हुई लहलहाती धान की फसल बारिश की भेंट चढ़ गई है। किसानों को जंहा इस फसल से मुनाफे की उम्मीद थी वंही इस बारिश ने उनकी सारी उमीदों पर पानी फेर दिया है। उधम सिंह नगर में तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों को बेहद परेशान कर दिया है। धान की फसल को भारी नुकशान हुआ है जिससे किसान भुखमरी की कगार पर है। खड़ी फसल गिरने और उसमे बारिश का पानी भरने से किसानों को धान गलने का खतरा बना हुआ है।
मौसम की मार किसानों की परेशानियों को लगातार बड़ा रही है आलम ये हो चला है की किसान कर्जदार बनता जा रहा है। अपनी फसल को इस हालत में देख देश का अन्न दाता बेहद परेशान है। वंही कृषि विशेषज्ञ का कहना है की फसलों का ध्यान रखें और खेतो में पानी ना भरने दे जिससे धान की फसल को ज्यादा नुकसान न पहुंच सके।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।