उत्तराखंडः सीएम धामी ने पालिकाध्यक्ष और ईओ को किया सम्मानित
पालिकाध्यक्ष और ईओ को अपशिष्ट प्रबंधन एवं स्वच्छता पुरुस्कार-2021 से नवाजा

- रिपोर्टः अबूबकर मकरानी
रामनगर। देहरादून में सम्पन्न कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज द्वारा नगर पालिकाध्यक्ष हाजी मोहम्मद अकरम और ईओ भरत त्रिपाठी को अपशिष्ट प्रबन्धन एवं स्वच्छता पुरुस्कार 2021 से नवाजा गया।
उत्तराखंड पर्यटन विभाग द्वारा सूबे में पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के लिए अपशिष्ट कूड़े के प्रबंधन एवं स्वच्छता पुरुस्कार-2021 कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें रामनगर नगर पालिका ने प्रदेश में तीसरा स्थान और कुमायूं मण्डल में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मंगलवार को देहरादून में सम्पन्न एक कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने नगरपालिका अध्यक्ष अकरम एवं ईओ भरत त्रिपाठी को अवार्ड देकर पुरुस्कृत किया गया। साथ ही पालिका के कार्यों की सराहना और प्रशंशा की गई।
पर्यटन विभाग के एसीओ सी रविशंकर पर्यटन सचिव सचिन क़ुर्बे आदि मौजूद रहे है। ईओ ने इस पुरस्कार को नगर पालिका के सभासदों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग और मेहनत का फल बताते हुई सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।