साइकिल रैली से हुई वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत, कक्षा-2 में पढ़ने वाली आराध्य रही मुख्य आकर्षण का केंद्र

एक से सात अक्टूबर तक मनाया जाएगा वन्यजीव सप्ताह

 
NANITAL

  • रिपोर्टः अबुबकर मकरानी

उत्तराखंड़। रामनगर में साइकिल रैली से वन्यजीव सप्ताह की शुरुआत हुई। जिसमें कक्षा 2 में पड़ने वाली आराध्य आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में हरसाल एक से सात अक्टूबर तक वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है। वन्य जीव का पर्यावरण संरक्षण में लगे विभिन्न संगठनों और वन्यजीव प्रेमियों द्वारा लोगों में वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजित किया जाता है।

वन्यजीवों के संरक्षण की भावना लोगों में जागृत करने के लिए 48 वर्षों से वन्यजीव सप्ताह का आयोजन देश में हो रहा है। वनजीवों की विलुप्ति के कारण भारत में सर्वप्रथम 1952 को वन्य जीव सप्ताह पर विचार किया गया था। साल 1972 में इंडियन वाइल्डलाइफ बोर्ड का गठन हुआ। इसके बाद से ये कार्यक्रम लगातार आयोजित हो रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संरक्षण की भावना पैदा करना और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जागरूक करना है। वन्यजीवों के महत्व को समझने के लिए एक अभियान के रूप में मनाया जाता है। पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों की प्रजातियों से प्रकृति का संतुलन बिगड़ा तो मानव जीवन खतरे में पड़ जाएगा।

साइकिल रैली में सबसे आकर्षण का केंद्र कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली दीक्षा रहीदीक्षा कहती है कि वो वन और वन्य जीवों को बचाने के संदेश को लेकर इस रैली में प्रतिभाग कर रही है। वहीं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक धीरज पांडे ने बताया कि ये कार्यक्रम 1 से 7 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें स्थानीय लोगों को वन्यजीओं के प्रति जागरूक बनाने का कार्य किया जाता है। पहले दिन हमारे बच्चे और वालंटियर द्वारा यहां से 10 किलोमीटर दूर तक जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई जो। सांवलदे तक जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य है कि जहां साइकिल रैली निकलेगी वहां हम लोगों को वन्य जीव संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। पहले दिन सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर साइकिल रैली से वन्यजीव सप्ताह का आगाज हुआ। साइकिल रैली को क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निर्देशक धीरज पांडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।