रामनगर दौरे पर पहुंचे CM पुष्कर धामी ने किया कन्या पूजन, कई योजनाओं का किया शिलान्यास

प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैः सीएम धामी

 
Pushkar Singh Dhami

रामनगर। नवरात्रि के आठवें दिन चारों ओर श्रद्धालु मां दुर्गा के रंग में रमे हुए हैं और कन्या पूजन कर उन्हें प्रसाद ग्रहण करा रहे है। ऐसे में उत्तराखंड के रामनगर दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अष्टमी के मौके पर गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। इसके बाद उन्होंने रामनगर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। बता दे कि रामनगर में जी20 सम्मेलन का आज दूसरा दिन है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGARदरअसल... बुधवार सुबह सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सबसे पहले गौलापार स्थित नेब संस्थान में कन्या पूजन किया। यहां कुछ देर कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे रामनगर पहुंचे और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 28 करोड़ की लागत से रोडवेज पोर्ट, पॉलीटेक्निक भवन (15 करोड़) नन्दा लाइन सौंदर्य करण (2 करोड़) और बहुमंजिल पार्किग(13 करोड़) स्वीकृत योजनाओं का शिलान्यास किया।

Advt max relief tariq azimइस दौरान सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रामनगर में शुरू हुए जी-20 सम्मेलन में कई देशों और शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधियों का देवभूमि पहुंचने पर आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि ये स्वर्णिम अवसर विश्व फलक में उत्तराखंड को नई पहचान देने वाला साबित होगा।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन एवं जैव विविधता से पूरे विश्व को परिचित कराने का लाभ हमें मिलना तय है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान आयोजन से मिलने जा रही है। उत्तराखंड के रामनगर में 28 से 30 मार्च तक चलने वाली जी-20 समिट मंगलवार से शुरू हो गई। इसके लिए 17 देशों के 51 प्रतिनिधि उत्तराखंड पहुंच गए हैं। पंतनगर एयरपोर्ट पर मेहमानों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कलाकारों ने मेहमानों के स्वागत में छोलिया नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसके बाद उन्हें सुपर डिलक्स बस से रामनगर के लिए रवाना किया गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।