कांग्रेसियों ने जताया राहुल गाँधी की सदस्यता समाप्त होने का विरोधी, की प्रेस वार्ता

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा से डर गई सरकार

 
UTTARAKHAND

Advt max relief tariq azim

  • रिपोर्टः तनवीर अंसारी

सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सदस्यता समाप्त करने के विरोध में सितारगंज के मेनका टॉकीज कांग्रेस कार्यालय पर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा संविधान बचाओ और मेरा घर राहुल का घर अभियान के तहत प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा बदले की भावना से राहुल गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई पर खड़ा रोष प्रकट किया।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGARवहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार की अदानी एवं अंबानी को ही सरकार द्वारा संरक्षण क्यों दिया जा रहा है, प्रधानमंत्री द्वारा अडानी अंबानी से दोस्ती निभाते हुए लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से घबरा गई कि जिस कारण राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द की गई। कांग्रेसियों कहना है राहुल गांधी के बंगला खाली करने के नोटिस देने के बाद हर कांग्रेसी का घर राहुल गांधी का घर है।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।