कांग्रेसियों ने किया एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमतों का विरोध
विरोध कर बीजेपी सरकार का फूंका पुतला
Fri, 3 Mar 2023

- रिपोर्टः तनवीर अंसारी
सितारगंज। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर के दामों में मूल्यवृद्धि की गई है, जिसके विरोध में नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सितारगंज के मुख्य चौक पर केंद्र की बीजेपी सरकार का पुतला फूंका। साथ ही सिलेंडर के दामों में मूल्य वृद्धि करने पर रोष प्रकट किया। वही कांग्रेसियों का कहना है कि गैस सिलेंडर के दामों में की गई मूल्य वृद्धि को तुरंत बीजेपी सरकार वापस ले।
बता दें कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने सिलेंडर के दामों में एक बार फिर मूल्य वृद्धि की है, जिससे आम जनमानस पर बोझ पड़ेगा जिसको लेकर कांग्रेसियों ने मूल्य वृद्धि पर रोष व्यक्त करते हुए नगर के मुख्य चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका साथ ही मूल्य वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।