डीआईटी के पास मिला युवक का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका
देहरादून के राजपुर इलाके की घटना
Apr 2, 2023, 17:01 IST

देहरादून। राजपुर थाना इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, दब एक व्यक्ति का शव डीआइटी के निकट पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जता रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है। 2 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
दरअसल... जानकारी के अनुसार अमजद अपने परिवार के साथ राजपुर डीआइटी के निकट रहता था। रविवार की सुबह उसका शव घर के पीछे से मिला है। पुलिस प्रेम प्रसंग के कारण हत्या की आशंका जता रही है। राजपुर थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।