मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर डीजीपी ने की समीक्षा बैठक

गंगा आरती कार्यक्रम के दौरान सभी रास्तों पर ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल तैनात करने का निर्देश  
 
Uttarakhand

देहरादून। 24 से 28 मई 2023 तक मुनिकीरेती में होने वाली जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को लेकर बुधवार को डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय सभागार में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया।

डीजीपी अशोक कुमार ने जी-20 समिट की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केंद्रीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर सुरक्षा व्यवस्था के सभी कार्यों को अंतिम रूप दिया और फुलप्रूफ व्यवस्था रखने के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश भी दिया। डीजीपी ने परमार्थ निकेतन में होने वाली गंगा आरती कार्यक्रम में एसडीआरएफ, जल पुलिस व फायर कर्मियों को सभी सुरक्षा उपकरणों के साथ घाटों पर तैनात करने एवं यातायात प्रबन्धन के लिए सभी रास्तों पर ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।
बैठक में जी-20 समिट सचिवालय के अधिकारीगण, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था- डॉ0 वी0 मुरूगेशन, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा-   ए0पी0 अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र- करन सिंह नगन्याल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, टिहरी गढ़वाल व पौड़ी गढ़वाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।