अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राउंड जीरो से लिया जाएगा फीडबैक

पुलिस मुख्यालय पहुंची कई विश्वविद्यालयों और डीआईटी की छात्राएं

 
uttarakhand

देहरादून। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में महिला सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें अनुकूल माहौल प्रदान करने के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे- महिला हेल्पडेस्क, मिशन गौरा शक्ति, उत्तराखण्ड पुलिस एप का ग्राउण्ड जीरो फीडबैक लेने का निर्णय लिया गया, जिससे ये पता चले कि जमीनी स्तर पर ये योजनाएं कितनी प्रभावशाली हैं।

uttarakhand

इसके अन्तर्गत 3 मार्च को देहरादून की विभिन्न विश्वविद्यालयों ग्राफिक एरा, दून विश्वविद्यालय और डीआईटी की 26 छात्राओं को उनके अध्यापकों समेत पुलिस मुख्यालय बुलाया गया और उन्हें उपरोक्त योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। जिसके बाद उन्हें ग्राउण्ड जीरो से फीडबैक लेने के लिए अलग-अलग पुलिस थानों में भेजा गया।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

पुलिस थानों के भ्रमण के दौरान ये छात्राएं थानों में नवगठित महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, गौरा शक्ति मॉड्यूल और उत्तराखण्ड पुलिस एप से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया, महिला आगन्तुकों के साथ व्यवहार, महिला सम्बन्धी शिकायतों पर कार्रवाई की प्रक्रिया, थानों में तैनात महिला कर्मियों का वर्क रूटीन एवं उनकी कार्यप्रणाली समेत अन्य विषयों के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी लेंगी।

Advt max relief tariq azim

पुलिस थानों के भ्रमण के बाद इन छात्राओं द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की इन सभी योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से ग्राउण्ड जीरो से फीडबैक लिया जाएगा। फीडबैक के आधार पर इनमें जो भी सुधारात्मक परिवर्तन लाने होंगे उन पर विचार किया जाएगा।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

 


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।