गौशाला कार्यक्रम में पहुंचे महाराष्ट्र के पूर्व राज्य पाल
भगत सिंह कोश्यारी ने गौशाला पहुंचकर गायों को खिलाया चारा

- रिपोर्टः तनवीर अंसारी
सितारगंज। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सितारगंज के ग्राम तीसौर में स्थित गौशाला के कार्यक्रम में पहुंचे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी का जिला अध्यक्ष कमल जिंदल और मंडल अध्यक्ष आदेश चौहान समेत 12 से अधिक कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया, साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने गौशाला पहुंचकर गायों को चारा खिलाया और सरकार द्वारा गोवंश संरक्षण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का समर्थन किया। पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि केंद्र सरकार द्वारा आम जनमानस के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दें जिससे आम जनमानस को योजनाओं का लाभ मिल सके।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।