उत्तराखंड की अनोखी जगह, जहां घूमने के लिए लोग करते है गर्मियों का इंतजार

देवभूमि की धड़कन और यमुना की गोद में बसा है 'कलसी'

 
UTTARAKHAND

देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून जिले का एक छोटा सा और खूबसूरत गांव है कलसी, ये देहरादून जिले के जौनसार-बावर आदिवासी क्षेत्र के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। ये गांव यमुना नदी के किनारे देहरादून और चकराता हिल स्टेशन के बीच स्थित है। खिल, भूती और मुंदर समुदायों के लोगों द्वारा बसा हुआ कलसी एक ऐसा स्थान है जो लोगों को ग्रामीण जीवन का अनुभव कराता है। हरे-भरे ओक और साल के पेड़ों और एक विशाल हरी घाटी से घिरा, ये छोटा सी जगह आपको गढ़वाल पर्वतमाला का सही आकर्षण प्रदान कराती है। उत्तरांचल और हिमाचल की विशाल पहाड़ियों और पठारों के बीच में चुपचाप बैठी कलसी अपनी भव्य सुंदरता के साथ राहगीरों को आकर्षित करती है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGARदरअसल... कलसी शहर अपनी विरासत को लेकर काफी ज्यादा फेमस है। ये शहर सम्राट अशोक के गौरव का भी गवाह रहा है। कलसी में मौजूद भारतीय पुरालेखों के इतिहास में से एक अशोक रॉक ईडिक्टयहां के कुछ खास आकर्षणों में आता है। देहरादून से करीबन 56 किमी की दूरी पर स्थित ये जगह सांस्कृतिक दृष्टिकोण से भी काफी ज्यादा फेमस है। कलसी से ही जौनसार-बावर आदिवासी के क्षेत्रों का प्रवेश द्वार है। ये जगह कई प्राचीन स्मारकों, एडवेंचर खेलों और पिकनिक स्पॉट के लिए काफी ज्यादा फेमस है।

UTTARAKHAND

आसन बैराज को कई लुप्तप्राय प्रवासी पक्षियों के लिए जाना जाता है, जो अपने प्रवास के दौरान साल के ज्यादातर समय में यहां रहते हैं। रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड्स, कूट्स, कॉर्मोरेंट, वैगटेल्स, ग्रेटर स्पॉटेड ईगल्स, ओस्प्रे, मार्श हैरियर जैसे कई विदेशी पक्षी यहां देखे जा सकते हैं। अगर आप कलसी जा रहे हैं तो आसन बैराज जरूर जाएं।

Advt max relief tariq azim

कलसी से करीबन 43 किमी दूर स्थित चकराता हिल स्टेशन भी किसी से कम नहीं है। शहरी जीवन के शोर-शराबे से दूर यहां आप चकराता पहाड़ियों और आकर्षक झरनों के नजारे देख सकते हैं। यहां चकराता दर्रे के साथ-साथ ट्रेकिंग का भी मजा लूट सकते हैं। यहां फेमस कुछ झरने स्थित हैं, जहां आप फुल ऑन मजा लूट सकते हैं।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

अगर आप हरियाली की गोद अपना वीकेंड सुकून से बिताना चाहते हैं तो कलसी आपके लिए मुफीद जगह है। यमुना की तलहटियों में स्थित कलसी में आप साइक्लिंग, फिशिंग, ट्रैकिंग कर सकते हैं। सिल्वर ओक और साल के जंगलों से घिरे रास्तों पर साइक्लिंग का जो आनंद है वो और कहीं नहीं है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।