सीएम पुष्कर सिहं धामी के दौरे का विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोकझोंक

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को बस में भरकर ले गई पुलिस

 
UTTARAKHAND

रिपोर्टः अबूबकर मकरानी

हल्द्वानी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हल्द्वानी दौरे का विरोध करते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमितर भुल्लर के नेतृत्व में बुध पार्क में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसके बाद मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGARइस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री अपना आभार करवा रहे हैं, वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले युवा सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हैं। ये केवल ढकोसला है, इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात रहा और विरोध कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस बसों में भरकर लेकर गई।

Advt max relief tariq azim


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।