उत्तराखंडः इन बेटियों ने हर क्षेत्र में लहराया है अपना परचम

बॉलीवुड, खेल, और सेना में भी आगे रहे ये बेटियां

 
UTTARAKHAND

देहरादून। उत्तराखंड वैसे तो वीरों की भूमि कहा जाता है लेकिन यहां की बेटियां भी राज्य का नाम कई क्षेत्रों में रोशन कर रही हैं। पहाड़ की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में देश-दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं। महिलाएं हमेशा ही लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनी हैं। जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

gaura devi

गौरा देवीः उत्तराखंड के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और वादियां आज बेहद खूबसूरत लगते हैं, कई बार इन हरे भरे पेड़ो को बचाने के लिए आंदोलन हुए हैं, लेकिन दुनिया भर में मशहूर 'चिपको आंदोलन' पर्यावरण प्रेमियों के लिए पर्यावरण बचाने के संग्राम की शुरुआत थी। इसमें सबसे पहली चिंगारी उत्तराखंड की बेटी गौरा देवी ने जलाई थी । जिन्हें आज भी दुनिया चिपको आंदोलन की नायिका के रूप में याद करती है, 2400 पेड़ की कटाई रोकने के लिए गौरा देवी गांव की 27 महिलाओं के साथ मिलकर पेड़ से चिपक गई थी।

BACHENDI-PAL

बछेंद्री पालः आज उत्तराखंड की बेटियां ऊंचे पहाड़ों पर तिरंगा लहरा रही है, लेकिन अगर बात करें भारत की एवरेस्ट फतेह करने वाली महिला की तो वे हैं बछेंद्री पाल, जो 1980 के दशक में एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहराकर दुनिया की पांचवीं महिला पर्वतारोही बनी, और ये दुनिया की पांचवी महिला हैं, जो एवरेस्ट पर चढ़ाई कर चुकी हैं।

CHAUBEY

श्वेता चौबेः खाकी वर्दी में जुर्म पर ताबड़तोड़ कार्रवाई करने वाली उत्तराखंड के पौड़ी जनपद की कप्तान श्वेता चौबे को लेडी सिंघम कहा जाता है क्योंकि ये बेहद तेजतर्रार पुलिस ऑफिसर हैं, ये देहरादून की एसपी सिटी भी रहीं हैं। 2005 बेच की पीपीएस अफसर श्वेता चौखे ने कोविड काल मे शानदार काम देहरादून में किया है।

VANDNA

वंदना कटारियाः वंदना कटारिया एक भारतीय फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं जो भारतीय राष्ट्रीय टीम में फॉरवर्ड के रूप में खेलती हैं। 2021 में  वो हॉकी में ओलंपिक हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। उन्होंने सीनियर राष्ट्रीय टीम के लिए 200 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। खेल प्रतियोगिता में देश का नाम रोशन करने वाली वंदना कटारिया उत्तराखंड के हरिद्वार की रहने वाली है, मैदान में ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के छक्के छुड़ाने वाली वंदना कटारिया ने जीवन मे संघर्ष किया, लेकिन हर लड़की के लिए वो आदर्श बन गई।

RITU

ऋतु खंडूरीः उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा स्पीकर के पद पर आसीन ऋतु भूषण खंडूरी, पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सैनिक जनरल बी सी खंडूरी की बेटी हैं, और आईएएस राजेश भूषण बेंजवाल की पत्नी हैं।

DIVYA

दिव्या रावतः अपनी नौकरी छोड़कर मशरूम की खेती शुरू कर और महिलाओं और युवाओं को मशरूम की खेती से जोड़कर रोजगार की राह खोलने वाली दिव्या रावत आज एक बड़ी इंडस्ट्री सौम्या फूड प्राइवेट लिमिटेड की मालकिन हैं, देहरादून की रहने वाली मशरूम गर्ल दिव्या रावत उत्तराखंड के मशरूम को देश-विदेश में भी भेज रही हैं।

nkita-kaul

नितिका कौलः पुलवामा हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्नी नितिका कौल अपने पति की शहादत के बाद टूटी नहीं, बल्कि अपना पूरा जीवन उन्होंने देश की सेवा में लगा दिया। वे भी भारतीय सेना में सेवा दे रही हैं।

UTTARAKHAND

मीनाक्षीः उत्तराखंड की ऐपण गर्ल के नाम से मशहूर मीनाक्षी उत्तराखंड की लोककला ऐपण पर काम कर देश को पहाड़ की संस्कृति ऐपण से जोड़ने का काम कर रही हैं

uttarkhan

उर्वशी रौतेलाः बॉलीवुड इंडस्ट्री की डीवा उर्वशी रौतेला उत्तराखंड की रहने वाली हैं, जिन्होंने साल 2012 के मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में खिताब अपने नाम किया था, आज उर्वशी रौतेला एक जाना माना नाम हैं। इन दिनों उर्वशी पर 2023 में रिलिज हुई पठानमूवी के गाने बेशर्म रंगका खुमार चढ़ा है जिस पर उन्होंने रिल्स बनाई है।

Shivangi_Josh

शिवांगी जोशीः 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'  फेम एक्ट्रेस शिवांगी जोशी भी उत्तराखंड की बेटी हैं, शिवांगी ने टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उनकी क्यूटनेस और इमोशनल किरदार ने देश के लोगों को खूब एंटरटेन किया है। शिवांगी जोशी को वर्ष 2021 में 'आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स' से सम्मानित किया गया था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।