26 जनवरी से उत्तराखंड में है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
29 जनवरी को दयानंद आश्रम में किया योग, लिया आर्शीवाद

उत्तराखंड। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पिछली 26 जनवरी से उत्तराखंड में हैं और किसी को कानों कान तक खबर नहीं हुई। सोमवार को देर शाम विराट कोहली अपनी पत्नी और बेटी एवं मां के साथ ऋषिकेश के दयानंद आश्रम पहुंचे थे। इससे पहले वे 26 जनवरी से 29 जनवरी तक सहेजा योगा रिट्रीट सेंटर बैरागढ़ में रहे, जो मोहनचट्टी हेंवल नदी के किनारे स्थित है।
वहीं मंगलवार को विराट और अनुष्का ने दयानंद आश्रम में सुबह योग किया और मॉर्निंग वॉक पर निकले। दोपहर में उन्होंने आश्रम में संतों को भोजन कराया। मंगलवार को वे संतों के बीच हाथ जोड़कर पहुंचे। विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पंक्ति में बैठे संतों के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लिया।
बताया गया कि विराट और अनुष्का का इस आश्रम से कोई सीधा नाता नहीं है। वे ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में आश्रम प्रवास के लिए आना चाह रहे थे। विराट कोहली को उनके मित्र अभिनेता रजनीकांत ने श्री दयानंद आश्रम जाने की सलाह दी।
दरअसल स्वामी दयानंद सरस्वती रजनीकांत के भी गुरु रहे हैं। रजनीकांत अक्सर यहां आते रहे हैं। मंगलवार को आश्रम में जो भंडारा आयोजित किया गया, वे मुंबई के रहेजा बिल्डर्स परिवार की ओर से आयोजित किया गया है। जिसमें रहेजा परिवार की ओर से उनके मित्र विराट और अनुष्का शामिल हुए हैं।
बता दें कि स्वामी दयानंद सरस्वती प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आध्यात्मिक गुरु थे। उनसे मुलाकात करने के लिए प्रधानमंत्री स्वयं यहां आए थे। बाद में स्वामी दयानंद सरस्वती ब्रह्मलीन हो गए थे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।