जर्मनी: हैम्बर्ग चर्च में अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत

स्थानीय निवासियों को घर के अंदर रहने की दी जा रही सलाह 
 
germany

हैम्बर्ग। जर्मनी के हैम्बर्ग के एक चर्च में रविवार 5 मार्च को अचानक फायरिंग शुरू हुई जिसमें दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। जर्मनी पुलिस ने गुरुवार 9 मार्च को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि फायरिंग रात करीब 9:15 बजे हुई।

जर्मनी पुलिस ने ट्विटर पर लिखा, "शुरुआती संकेतों के अनुसार, ग्रॉसबोरस्टेल जिले के डेलबोएज स्ट्रीट में एक चर्च में गोलियां चलाई गईं। इस गोलीबारी में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, कुछ की जान भी चली गई है।"  

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

जानकारी के मुताबिक जर्मनी में कई सड़कों को बंद कर दिया गया है और जनता को क्षेत्र से दूर रहने के लिए लगातार मैसेज भेजा जा रहा है। स्थानीय निवासियों को घर के अंदर रहने की सलाह भी दी जा रही है।

अभी तक गोलीबारी करने का कोई कारण ज्ञात नही हुआ है।  पुलिस अपराधियों का पता लगाने और गोलीबारी के पीछे के कारण पता करने का तेजी से प्रयास कर रही है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।