जी-20 बैठक में शामिल नही होंगे जापान के विदेश मंत्री, जानें क्या है कारण

नई दिल्ली। भारत में आज से हो रहे जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में जापान के विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी शामिल नही होंगे। इसका ऐलान खुद जापान सरकार ने किया है। हयाशी की जगह पर विदेश राज्य मंत्री केंजी यमादा नई दिल्ली जा रहे हैं। इससे पहले जापान के नेताओं और भारत के अधिकारियों ने जापानी विदेश मंत्री की इस योजना पर आपत्ति जताई थी। इसके बाद भी जापानी विदेश मंत्री ने अपने दोस्तों और देशों के लोगों की मांग को दरकिनार कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर कर सकते है चर्चा
जापान की ओर से जारी बयान के मुताबिक जी-20 देशों के विदेश मंत्री अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों, खाद्यान और ऊर्जा सुरक्षा तथा रूस-यूक्रेन युद्ध पर चर्चा कर सकते हैं। विदेश मंत्री हयाशी भारत आने की बजाय संसद के सत्र में हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्री के इस फैसले से क्वॉड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक पर असर पड़ सकता है।
जापान में हो रहा है विरोध
जापानी विदेश मंत्री के भारत में G20 बैठक में शामिल नही होने के फैसले से जापान में जमकर विरोध हो रहा है। जापानी मीडिया के मुताबिक चीन के खिलाफ अपनी सुरक्षा मजबूत करने में जुटे जापान की ओर से भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने की कोशिश हो रही है। ऐसे समय में जापान के विदेश मंत्री का G20 की बैठक में हिस्सा नहीं लेना एक गलत संदेश देगा।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।