Birth Anniversary: ऐसे वैज्ञानिक जिसके दिमाग के किए गए 200 टुकड़े, अपने महान अविष्कारों के लिए नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित हुए भौतिकशास्त्री आइंस्टीन

नई दिल्ली। वैज्ञानिक इतिहास के पन्नो में 14 मार्च का दिन बहुत ही महत्वपुर्ण है क्योंकि यह वह दिन है जब दुनिया के महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म हुआ था। भौतिकशास्त्री आइंस्टीन ने रिलेटिविटी की थ्योरी के बारे में दुनिया को समझाया था। उन्होंने कई अविष्कार किए हैं जिसके लिए उन्हें नोबल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
जीवन परिचय
प्रसिद्ध अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को जर्मनी के उल्म में हुआ था। उनके पिता हेर्मन्न आइंस्टीन बिजली के सामान का कारखाना चलाते थे और मां पौलिन कोच घर का कामकाज करती थीं। आइंस्टीन के लालन-पालन की जिम्मेदारी उनके चाचा ने निभाई थी। इनकी 2 शादियां हुई थी पहली मरिअक से और दूसरी एलिसा लोवेंन थाल से।
शिक्षा
अल्बर्ट आइंस्टीन ने 1895 में 16 साल की उम्र में स्विस फ़ेडरल पॉलिटेक्निक, जुरिच की एंट्रेंस परीक्षा दी। आर्गोवियन कैनटोनल स्कूल, आरु, स्विट्ज़रलैंड से उन्होंने अपनी उच्च माध्यमिक शिक्षा पूरी की। स्नातक की डिग्री लेने के बाद उन्होंने डॉक्टरेट की डिग्री प्राप्त करने के लिए मेहनत करना शुरू कर दिया और अंत में उन्हें डाक्टरेट की उपाधि मिल ही गयी।
निधन
अल्बर्ट आइंस्टीन का निधन 18 अप्रैल 1955 को हुआ था।
प्रमुख अविष्कार
अल्बर्ट आइंस्टीन ने बहुत से अविष्कार किये जिसके लिए उनका नाम प्रसिद्ध वैज्ञानिको में गिना जाने लगा। प्रकाश की क्वांटम थ्योरी, ब्रोव्नियन मूवमेंट, स्पेशल थ्योरी ऑफ़ रिलेटिविटी, जनरल थ्योरी ऑफ़ रिलेटिविटी, गुरुत्वाकर्षण स्पेस..उनके प्रमुख अविष्कार है।
दिमाग के हुए 200 टुकड़े
पैथोलोजिस्ट डॉ. थॉमस स्टोल्ट्ज हार्वे ने आइंस्टीन की मौत के बाद उनके दिमाग को अलग कर लिया था। मौत के 20 साल बीत जाने के बाद आइंस्टीन के बेटे हैंस अल्बर्ट की सहमति के बाद उन्होंने इस पर शोध की शुरुआत की। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि थॉमस ने आइंस्टीन के दिमाग के 200 टुकड़े कर दिए। सामान्य लोगों की तुलना में आइंस्टीन के दिमाग में असाधारण सेल संरचना पाई गई थी। इसकी वजह से आइंस्टीन के दिमाग के पास असाधारण सोच थी। आइंस्टीन की आंखों को भी सुरक्षित रखा गया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।